भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे और औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जनपद में की गई विकास घोषणाओं के लिए उनका आभार जताया। इस दौरान प्रदेश के वरिष्ठ ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री तथा भदोही प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा से भी शिष्टाचार भेंट किया।