Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh

बहराइच में धन वर्षा के नाम पर ठगी और हत्याकांड का बड़ा खुलासा! 15 लाख रुपये हड़पने के लिए तंत्र-मंत्र का झांसा देकर की गई थी हत्या! नानपारा पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी समेत 03 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार! आलाकत्ल 'बांका' बरामद, पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल! उत्तर प्रदेश के बहराइच में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नानपारा पुलिस टीम ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर 15 लाख रुपये हड़पने के बाद की गई हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए घटना के मुख्य आरोपी समेत 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया आलाकत्ल 'बांका' भी बरामद कर लिया गया है। पूरा मामला बीते 29 जून 2026 का है, जब बेलदारन टोला के रहने वाले अजय कुमार द्विवेदी की सरयू नहर रोड के पास धारदार हथियार से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इससे पहले पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेजा था, लेकिन मुख्य आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ, वह बेहद हैरान करने वाला है। हत्या का मुख्य आरोपी पप्पू उर्फ समीर खान अपने साथियों के साथ मिलकर मृतक को सोशल मीडिया पर धन वर्षा कराने वाले तंत्र-मंत्र का झांसा देता था। आरोपी ने मृतक को झांसा दिया था कि ढाई फीट से कम कद के व्यक्ति द्वारा तांत्रिक क्रिया के दौरान हाथ हिलाने से पैसों की बारिश होगी। इसी अंधविश्वास के जाल में फंसाकर आरोपी उससे करीब 15 लाख रुपये ऐंठ चुका था। जब मृतक अजय कुमार अपने पैसे वापस मांगने के लिए दबाव बनाने लगे, तो आरोपी पप्पू ने अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश रची। उसने अजय को घर से सरयू नहर के पास बुलाया और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, घटना को हादसे (accident) का रूप देने का भी प्रयास किया गया था। एसपी बहराइच के निर्देशन में नानपारा पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर हाडा बसेहरी नहर पुल के पास से मुख्य आरोपी पप्पू उर्फ समीर खान, उसके साथी जय सिंह और सकलेन रजा को धर दबोचा। पुलिस ने सभी आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय भेज दिया है।

Bahraich, Bahraich | Jul 24, 2026

MORE NEWS