अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- 24 घंटे में बुलडोजर चलाने की बात का क्या हुआ?
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ अग्निकांड को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "यही मुख्यमंत्री जी ने कहा था कि बुलडोजर चल जाएगा 24 घंटे में, क्या उस बिल्डिंग पर आज तक बुलडोजर चला?" अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार अहंकार में चूर है और उसे न जनता की समस्याएं दिखाई दे रही हैं, न ही सुरक्षा व्यवस्था की खामियां समझ में आ रही हैं।
#AkhileshYadav #LucknowFire #UPPolitics #BreakingNews #SamajwadiParty