लखनऊ अग्निकांड पर अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना, बोले- सुरक्षा नियमों की अनदेखी ने ली जानें....
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ अग्निकांड पर गहरा दुख जताते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, "अगर सुरक्षा नियमों का पालन हुआ होता तो इतना बड़ा हादसा न होता। सुरक्षा नियमों का पालन न होने की वजह से इतने लोगों की जान चली गई।" अखिलेश यादव ने इस घटना को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
#AkhileshYadav #LucknowFire #UPPolitics #BreakingNews