हरिद्वार: हरकीपौड़ी के पास कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे हरियाणा के तीन कांवड़ियों को जल पुलिस ने बचाया
रविवार शाम हर की पौड़ी के पास कांगड़ा घाट पर गंगा में स्नान कर रहे 3 कांवड़िया तेज बहाव में फंस गए। मौके पर तैनात जल पुलिस ने तुरंत गंगा में छलांग लगा दी। जल पुलिस के गोताखोरों ने तीनों कांवड़ियों को सकुशल बाहर निकाल लिया। कांवड मेले के चलते हरकीपौड़ी और आसपास के घाटों पर जल पुलिस की तैनाती की गई है और कांवड़ियों को हिदायत भी दी जा रही है।