ओबरा: डाला में सड़क पर गड्ढा होने के कारण बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, मारकुंडी प्रधान गंभीर रूप से घायल
Obra, Sonbhadra | Aug 14, 2026 सोनभद्र के डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी खन्ना कैम्प के सामने गुरुवार की शाम को सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर गड्ढा होने के कारण बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार मारकुंडी ग्राम प्रधान उद्यम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।