बीरपुर: नौला चौक से गढ़ तक का मुख्य मार्ग जर्जर, गड्ढों में तब्दील
वीरपुर प्रखंड के नौला चौक से हाई स्कूल होते हुए गढ़ तक जाने वाली करीब दो किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। करीब एक वर्ष से सड़क की स्थिति खराब रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।