मुरैना नगर: कैलारस में कार चालक ने बाइक में मारी टक्कर, महिला हुई घायल
कैलारस थाना क्षेत्र की कैलारस में कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार मुन्नी नामक महिला घायल हो गई ,जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया ,जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया है, जहां संबंधित डॉक्टर के द्वारा उपचार किया जाएगा।