लातेहार: समाहरणालय में उपायुक्त ने की प्रेसवार्ता, दी जानकारी
जिले के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता द्वारा एक पहल की शुरुआत की गई है। शायद यह झारखंड ही नहीं देश मे पहली शुरुआत है। उपायुक्त ने जनसेतु नामक एक एप्प की शुरूआत की है। इस पर अपनी समस्या या जन सरोकार शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।इसकी जानकारी उपायुक्त ने प्रेसवार्ता आयोजित कर बुधवार की शाम करीब पांच बजे दी है।