*80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर *पुलिस अधीक्षक, बस्ती डा0 यशवीर सिंह * द्वारा पुलिस लाईन, बस्ती में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित समस्त पुलिस बल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान का गायन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा करने की शपथ ली। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी को देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उनके उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। राष्ट्रीय पर्व की खुशियों को साझा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा मिष्ठान वितरित कर खुशियां मनाई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आज के दिन हमें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक जिम्मेदार होने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने पुलिस बल को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनता की सेवा के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौशल का भारत
Basti, Basti | Aug 15, 2026