सोनो: सियालदह से चोरी हुई सात माह की मासूम सोनो से बरामद,छह हजार में बच्ची का हुआ था सौदा,पुलिस को लगी भनक,एक आरोपी धराया
Sono, Jamui | May 22, 2024 स्थानीय पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मुचिपारा सियालदह से चोरी हुई एक सात माह की मासूम बच्ची को थाना क्षेत्र के बाबुडीह के मड़वाटांड़ से सकुशल बरामद कर लिया है। बच्ची को अगले दिन बेचने की तैयारी थी। छह हजार में उसका सौदा भी हो गया था, लेकिन तब तक पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी नंदकिशोर दास को गिरफ्तार किया।