सोनो: धपरी गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग हुए घायल
Sono, Jamui | May 21, 2024 थानाक्षेत्र के धपरी गांव में रास्ता को लेकर पहले महिलाओं के बीच विवाद हुआ और उसके बाद दोनो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो गई। इस घटना में दोनो पक्षों से कुल पांच लोग घायल हो गए जिसे इलाज के लिए परिजनों की मदद से रेफरल अस्पताल लाया गया जहां सभी घायलों का इलाज हुआ।