सोनो: दादपुर मोड़ के पास बोलेरो में ट्रक ने मारी टक्कर, मुंडन करवाकर लौट रहे वाहन पर सवार आधा दर्जन लोग हुए घायल
Sono, Jamui | May 21, 2024 देवघर से मुंडन करवाकर खगड़िया जा रहे एक परिवार से भरी बोलेरो ट्रक से टकरा जाने से बोलेरे पर सवार आधा दर्जनभर लोग घायल हो गया। घटना झाझा गिद्धौर मुख्य मार्ग स्थित दादपुर मोड़ के पास हुई। सभी घायलों को साथ में चल रहे दूसरे वाहन के चालक ने अपने वाहन से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डाॅक्टर नबाब ने सभी घायलों का इलाज किया जिसमें तीन लोगों की स्थिति नाजुक है।