सोनो: कठबजरा गांव में एक महिला के ऊपर पत्थर पटक कर किया घायल
Sono, Jamui | May 21, 2024 झाझा थानाक्षेत्र के कठबजरा गांव में बारिश का पानी बहाने के हुए विवाद पर गांव के एक दम्पति परिवार के द्वारा एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर पत्थर पटक देने से महिला घायल हो गई। जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा लाया जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया.