हाथरस: हाथरस जंक्शन के गांव लाडपुर के पास गाली-गलौज के चलते दो पक्षों में मारपीट, एक व्यक्ति घायल, थाने में की गई शिकायत
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव लाडपुर के पास आज दिन रविवार को शाम के 3:00 बजे के करीब दो पक्षों में जमकर गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई ! इस मारपीट में एक पक्ष के व्यक्ति द्वारा विनीत के सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी घायल कर दिया! घायल व्यक्ति ने थाने में जाकर इस मामले की शिकायत की है जिसके आधार पर पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है!