पीरो: पीरो में जलजमाव पर एक्शन! नगर सभापति प्रतिनिधि ने संभाली कमान, मुख्य नाले की सफाई कराई
Piro, Bhojpur | Jul 11, 2026 पीरो नगर परिषद क्षेत्र में बरसात के दौरान होने वाली जलजमाव की समस्या को लेकर अब प्रशासन हरकत में आ गया है। नगर सभापति प्रतिनिधि मनोज उपाध्याय के नेतृत्व में मुख्य नाले की साफ-सफाई कराई गई, ताकि बारिश के समय लोगों को जलभराव से राहत मिल सके। बताया जा रहा है कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है।