धनौती ग्राम सभा निवासी सीआरपीएफ जवान की छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में मौत के बाद 362 बांसडीह विधानसभा से सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने सोमवार के दिन मृतक जवान के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। नीरज सिंह गुड्डू ने कहा किया यह बहुत ही हृदय विदारक घटना है। मैं इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं।