परिहार: विष्णुपुर गांव में दो घंटे तक आग धधकती रही, इलाके में अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
सीतामढ़ी: जिले के परिहार प्रखंड अंतर्गत बेला थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी देर तक उठती रहीं कि करीब दो घंटे तक गांव में दहशत का माहौल बना रहा।