भीलवाड़ा: रेलवे की मनमानी के विरोध में रायला के ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रास्ता खोला
भीलवाड़ा जिले के रायला कस्बे में रेलवे द्वारा आबादी क्षेत्र में दीवार निर्माण कर सार्वजनिक रास्ते बंद किए जाने के विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष और ग्रामीण भीलवाड़ा जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन कर रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की