धौलपुर: खतरे के निशान से नीचे उतरी चंबल नदी, शहर में कई कॉलोनियों में हुआ जलभराव
धौलपुर में पिछले 24 घंटे में बारिश नहीं होने के बाद भी शहर के हालात सामान्य नहीं हैं। शहर की कई कॉलोनियों में जलभराव से लोग परेशान हैं। दूसरी ओर चंबल नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान से नीचे पहुंच गया है। 2 दिन पूर्व जिले भर में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से जलभराव के हालात बन गए हैं।