उत्तराखंड: हल्द्वानी के 'शुद्धीकरण' मामले ने पकड़ा राजनीतिक तूल, राहुल गांधी के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज।
हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में सामने आए चर्चित 'शुद्धीकरण' मामले ने अब एक बड़ा राजनीतिक मोड़ ले लिया है। इस संवेदनशील मुद्दे पर जारी तीखी बयानबाजी और बढ़ते सियासी तनाव के बीच एक अभूतपूर्व घटनाक्रम सामने आया है। हल्द्वानी के एक स्थानीय युवक द्वारा दी गई तहरीर (शिकायत) के आधार पर पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।इस कानूनी कार्रवाई के बाद उत्तराखंड से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की सियासत पूरी तरह गरमा गई है। इस मामले में जहां कांग्रेस रक्षात्मक रुख अपनाने के बजाय बेहद आक्रामक नजर आ रही है, वहीं अन्य राजनीतिक दलों के बीच भी सरगर्मी तेज हो गई है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Congressbhawan