पिछोर: कलेक्टर की सख्ती के बाद, पिछोर तहसीलदार ने दो गांवों में राशन वितरण की औचक जांच की
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अमित वर्मा के निर्देश पर जिले में राशन वितरण व्यवस्था पर सख्त निगरानी की जा रही है। उन्होंने समस्त एसडीएम और तहसीलदारों को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।इसी क्रम में आज बुधवार दोपहर लगभग 1:00 बजे पिछोर तहसीलदार श्री शिवशंकर गुर्जर ने ग्राम बदरवास और ग्राम कालीपहाड़ी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों का औचक निरीक्षण किया।