भरतपुर: रूपवास में उप जिला अस्पताल के निर्माण का विरोध, कस्बे से 5 किमी दूर अस्पताल बनाने पर लोग नाराज
भरतपुर के रूपवास में प्रस्तावित उप जिला अस्पताल को कस्बे से करीब 5 किलोमीटर दूर बनाए जाने का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि दूर अस्पताल बनने से मरीजों को आने-जाने में परेशानी होगी और वहां पहुंचने के लिए पर्याप्त साधन भी नहीं मिलेंगे।