डिंडौरी: जरगुड़ा गांव की महिलाएं गंदा पानी और खाली बर्तन लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, प्रशासन से लगाई गुहार
जरगुडा गांव की महिलाएं गंदा पानी और खाली बर्तन लेकर मंगलवार दोपहर 1:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंची और कलेक्टर से शुद्ध पेयजल की मांग को लेकर गुहार लगाई। दरअसल महिलाओं ने बताया कि गांव में पानी भीषण समस्या है झिरिया कुआं से पानी गंदा निकल रहा है जिससे पीने से बीमार हो रहे हैं जल्द से जल्द प्रशासन पानी की व्यवस्था करें जिससे ग्रामीणोंजनों को राहत मिल सके।