नवगछिया क्रिकेट लीग बोर्ड के तत्वावधान में नवगछिया क्रिकेटलीग 1 का तीसरा मुकाबला नवगछिया सिटी एवं नवगछिया टाइगर के बीच बोरवा मैदान, खगड़ा नवगछिया में हुआ. उद्घाटन मुख्य अतिथि खगड़ा पंचायत की मुखिया अनीता सिंह ने किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए नवगछिया टाइगर की टीम 232 रन बनायी. जवाब में नवगछिया सिटी 137 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. मैन ऑफ द मैच सुमित को घोषित किया