कटनी स्कूल बसों की सघन जांच में 8 की फिटनेस निरस्त, 11 वाहन थाना बरही में खड़े कराए
कटनी। माननीय कलेक्टर महोदय कटनी के निर्देश एवं मार्गदर्शन पर जिले में संचालित स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर परिवहन विभाग द्वारा लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री संतोष पॉल द्वारा कटनी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूल बसों एवं अन्य स्कूल वाहनों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
Huzur, Bhopal | Sep 11, 2026