बैतूल।पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बैतूल पुलिस लाइन स्थित शहीद स्तंभ पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों, पुलिस जवानों एवं पूर्व सैनिकों ने देश की सुरक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में देशभक्ति और शहीदों के सम्मान का भाव देखने को मिला।
Huzur, Bhopal | Oct 21, 2026