श्रीराम के राजतिलक के साथ 69वें रामलीला महोत्सव का समापन
बैतूल। गंज स्थित रामलीला मैदान में श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति द्वारा आयोजित 69वें रामलीला एवं दशहरा महोत्सव 2026 का बुधवार रात भजन संध्या और प्रभु श्रीराम के भव्य राजतिलक के साथ समापन हुआ। रीवा के श्री गणेश रामलीला मंडल, मऊगंज के कलाकारों ने श्रीराम के अयोध्या आगमन और राज्याभिषेक का सजीव मंचन किया।
Huzur, Bhopal | Oct 22, 2026