हलसी: हलसी पुलिस ने गेरुआ पुरसंडा गांव से NBW वारंटी दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, लखीसराय कोर्ट में पेशी
हलसी पुलिस ने गेरुआ पुरसंडा गांव से NBW वारंटी 2 सहोदर भाई को गिरफ्तार किया है. जिसे सोमवार अपराह्न 2 बजे हलसी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मामले में गेरुआ पुरसंडा गांव के रहने वाले स्वर्गीय जगदीश विश्वकर्मा के दो पुत्रों परशुराम विश्वकर्मा एवं अशोक विश्वकर्मा रविवार एवं सोमवार के बीच रात उनके घर से गिरफ्तार किया गया.