भोरे: लुहसी गांव में शराब माफिया ने किया समर्पण, कोर्ट के आदेश पर पुलिस कर रही थी कुर्की
भोरे थाना क्षेत्र के लुहसी गांव में बुधवार की शाम 4 बजे कोर्ट के आदेश पर शराब माफिया के घर पुलिस कुर्की जब्ती करने पहुंची। इस दौरान आरोपी के घर की पुलिस कुर्की जब्ती कर ही रही थी की जानकारी मिलने के बाद शराब माफिया ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार लुहसी गांव निवासी शराब माफिया बलिंद्र यादव कुख्यात शराब माफिया है। जो फरार चल रहा था।