कुडू: तहव्वुर राणा की भारत वापसी और गिरफ्तारी आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक प्रहार: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह
Kuru, Lohardaga | Apr 11, 2025 भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे प्रेस बयान जारी कर कहा कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा की अमेरिका से भारत वापसी और एनआईए NIA द्वारा की गई गिरफ्तारी, आतंकवाद के खिलाफ एक ऐतिहासिक और निर्णायक प्रहार है।