कुडू: जिले में बारिश और तूफान से ईंट भट्ठों को हुआ नुकसान, लाखों ईंटें बर्बाद
Kuru, Lohardaga | Apr 10, 2025 लोहरदगा जिले में बुधवार से जारी रुक-रुक कर बारिश और गुरुवार शाम करीब 3:00 बजे आई तेज आंधी-तूफान के साथ हुई मूसलधार बारिश ने ईंट भट्ठा कारोबार को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया है। जिले के कुडू, कैरों, सेन्हा, किस्को, भंडरा, पेसरार और लोहरदगा सदर प्रखंडों सहित विभिन्न इलाकों में संचालित सैकड़ों ईंट भट्ठों पर इसका व्यापक असर पड़ा है।