चित्तौड़गढ़: देहली गेट पर कार की टक्कर से घायल राहगीर दंपति जिला चिकित्सालय में भर्ती, दोनों ही मजदूरी कर घर लौट रहे थे
शहर के दिल्ली गेट क्षेत्र में देर रात कर की टक्कर से दंपति घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय गया। दोनों ही पैदल होकर मजदूरी से अपने घर लौट रहे थे कि कार ने चपेट में ले लिया। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटियावली रोड मोर नगरी निवासी 35 वर्षीय किशन पुत्र हरलाल भील और उसकी पत्नी 30 वर्षीय लीला दोनों ही मजदूरी के बाद देर रात पैदल अपने घर लौट रहे थे।