सहारनपुर: ऑपरेशन सवेरा के तहत जनकपुरी पुलिस ने 125 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को पकड़ा
नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत जनकपुरी पुलिस ने एक आरोपी को गुरुवार दोपहर 2:00 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 125 ग्राम अवैध चरस और 390 रुपये नकद बरामद किए हैं।