धौलपुर: पहाड़ वाले बाबा पर एसपी व कलेक्टर ने चलाया सफाई अभियान, लोगों को किया गया जागरूक
शहर के समीप में स्थित दरगाह पर शनिवार को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया। प्रशासन के साथ आमजन ने दरगाह परिसर में स्थित पार्क और सड़कों की साफ सफाई कर सड़क पर फैले कचरे को एकत्रित कर सफाई की गई। इस दौरान जिला कलेक्टर ने कार्यक्रम में मौजूद लोगो को अपने आस पास के माहौल को साफ स्वच्छ रखने की अपील की। सितंबर माह में मेला होगा।