धौलपुर: आनंद नगर कॉलोनी में जल भराव की समस्या से परेशान कॉलोनी के लोग विरोध का निकला नया तरीकाविधायक के लापता होने के लिएपोस्टर
धौलपुर शहर की सैंपऊ और बाड़ी रोड स्थित कई कॉलोनियां पिछले कई महीनों से जलमग्न हैं। कॉलोनी के पानी की निकासी नहीं होने से नाराज लोग कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं। जलभराव की समस्या का समाधान नहीं होने पर आनंद नगर कॉलोनी के लोगों ने विरोध का नया तरीका निकाला है। पूरी कॉलोनी में धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाहा के लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं।