धौलपुर: जीटी रोड से पुलिस ने मुक्त कराए 106 पशु, 4 तस्कर गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में धौलपुर शहर की सदर थाना पुलिस ने पशुओं का परिवहन कर ले जा रहे 4 जनों को गिरफ्तार किया है। जो दो ट्रकों में भैंसों एवं पाड़ाओं को क्रूरतापूर्वक ठूंस ठूंस भरकर और उन्हें ढक कर कट्टी घर के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 86 भैंसें एवं 20 पाड़ाओं को मुक्त कराया है।