Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image
image

स्वतंत्रता दिवस पर जिला न्यायिक एवं सत्र न्यायाधीश अनुजा सूद ने किया ध्वजारोहण चम्बा, 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला न्यायिक एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्बा अनुजा सूद ने न्यायिक परिसर चम्बा में ध्वजारोहण किया और समस्त जिला वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर न्यायिक परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमणीक शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एकांश कपिल, मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट विभूति बहुगुणा, न्यायिक दंडाधिकारी प्रानम नेगी तथा अध्यक्ष बार एसोसिएशन अंकुश गुप्ता सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति, न्यायिक परिसर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के उपरांत जिला न्यायिक एवं सत्र न्यायाधीश अनुजा सूद ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष, साहस और देशभक्ति को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का प्रतीक नहीं है, बल्कि इसके साथ प्रत्येक नागरिक का देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति दायित्व भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका का प्रमुख दायित्व प्रत्येक व्यक्ति को निष्पक्ष, स्वतंत्र और सुलभ न्याय उपलब्ध करवाना है। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद एवं पात्र लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का रंग भर दिया। उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। #IndependenceDay #80thIndependenceDay #Chamba #HimachalPradesh #DistrictCourtChamba #Judiciary #DLSAChamba #LegalAid #JusticeForAll #IndianJudiciary #FreedomDay #NationFirst #JaiHind हिम संदेश DC Chamba

Saach, Chamba | Aug 15, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.