काशीपुर के धनौरी पट्टी में 20 अगस्त को सड़क किनारे मिली 19 वर्षीय युवती कि हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
#रामनगरहैडलाइन - काशीपुर के धनौरी पट्टी में 20 अगस्त को सड़क किनारे 19 वर्षीय युवती का शव मिलने के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, वही पुलिस ने डम्पर चालक राजू और उसके साथी सुमित को गिरफ्तार किया है, पूछताछ में सामने आया कि डम्पर में युवती के साथ जबरदस्ती का प्रयास किया गया, युवती के विरोध करने पर राजू ने लोहे के हुक से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी, इसके बाद शव को सड़क किनारे फेंककर दोनों क्रेशर की ओर चले गए, पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डम्पर, लोहे का हुक, मृतका का मोबाइल और बैग सहित अन्य सामान बरामद किया है।