झारखंड के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की गुरुवार को चक्रधरपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंप रोड,इतवारी बाजार व अन्य क्षेत्र में नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अनुप्रिया सोय के पक्ष में प्रचार किया। इस मौके पर नगर परिषद् चुनाव प्रभारी सौरभ अग्रवाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष तौहिद आलम मौजूद थे।