बरहट: पांडो मटिया में स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल
Barhat, Jamui | Apr 23, 2024 जमुई-मुंगेर मुख्य मार्ग के बरहट प्रखंड अंतर्गत पांडो मटिया गांव के समीप स्कार्पियो सवार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिसमें तीन युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के घोड़पारण निवासी मनीष कुमार, अशोक कुमार तथा सुमन कुमार के रूप में की गई है।