धनौरा: मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर में 214 मरीजों की जांच, एक युवक में मिला डेंगू
मंडी धनौरा। क्षेत्र के शाहपुर रझेड़ा गांव में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर मरीजों की जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंडी धनौरा के अधीक्षक डॉ. राहुल कुमार के नेतृत्व में आयोजित शिविर में कुल 214 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। इस दौरान गांव के 35 वर्षीय सोनू में डेंगू की पुष्टि हुई।