प्रतापगढ़: मेडिकल कॉलेज की छत से मानसिक विक्षिप्त मरीज़ ने कूदकर आत्महत्या की, लाइव वीडियो आया सामने
प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त मरीज़ गुरुवार दोपहर 3 बजे अस्पताल की छत पर चढ़ गया। युवक ने छत से कूदकर जान देने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम उसे सुरक्षित नीचे उतारने में असफल रही। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को नीचे कूदते देखा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है