डिंडौरी: ग्रा पं काटीगहन के सचिव, सरपंच और हितग्राही ने कागजों में तालाब बनाकर किया लाखों का भ्रष्टाचार
काटीगहन ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव और हितग्राही ने खेत तालाब निर्माण के नाम पर लाखों रुपया का भ्रष्टाचार करते हुए शासकीय पैसो का बंदर बांट कर लिया जिसके चलते ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर 12:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर गुहार लगाइए । ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच सचिव के द्वारा खेत तालाब योजना का लाभ देते हुए भ्रष्टाचार किया