बैतूल: एयरफोर्स जॉइन करने से एक दिन पहले युवक की हत्या, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
बैतूल पुलिस ने भारतीय वायुसेना में शामिल होने से एक दिन पहले हुई 20 वर्षीय मोहित गलफट की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार हत्या जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश और सुनियोजित षड्यंत्र के तहत की गई। मामले में मृतक के दो चचेरे भाइयों और बहनोई को गिरफ्तार किया गया है।
Huzur, Bhopal | Aug 5, 2026