खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दस अवैध देसी पिस्टल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
खरगोन। अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खरगोन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा और उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को दस अवैध देशी पिस्टल और एक स्कॉर्पियो वाहन सहित गिरफ्तार किया है। जब्त मशरूके की कुल कीमत वाहन सहित करीब सत्रह लाख पचास हजार रुपये बताई गई है।
Huzur, Bhopal | Aug 6, 2026