कुमारखंड: टिकुलिया में दो दिवसीय इज्तेमा शांतिपूर्ण संपन्न, मुल्क की अमन-चैन के लिए मांगी दुआ
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के बिशनपुर बाजार पंचायत स्थित टिकुलिया जमा मस्जिद कैंपस में गुरुवार को शाम चार बजे से दो दिवसीय इज्तेमा की शुरुआत हुई। वलमा- ए- कराम ने शुक्रवार को दुआ के साथ शांतिपूर्ण माहौल में इज्तेमा कार्यक्रम संपन्न। देश की तरक्की अमन, चैन के लिए सभी ने एक साथ दुआ मांगी।