Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
image
image

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक: 03.06.2026 आज दिनांक 03 जून 2026 को जिला पदाधिकारी, लखीसराय श्री शैलेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम द्वारा प्रखंड बड़हिया अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम मध्य विद्यालय शहजादपुर, बड़हिया का अवलोकन किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने विद्यालय में अधूरे पड़े दो-तीन कमरों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस संबंध में बिहार राज्य शैक्षिक आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के कार्यपालक पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी, लखीसराय को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रवेश द्वार पर जलजमाव की समस्या भी पाई गई, जिस पर जिला पदाधिकारी ने त्वरित रूप से जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित प्रखंड कार्यपालक अभियंता को दिया। इसके उपरांत जिला पदाधिकारी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, लक्ष्मीपुर (बड़हिया) पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, समुचित रख-रखाव एवं चारदीवारी के निर्माण/मरम्मत से संबंधित आवश्यक निर्देश प्रधानाध्यापक, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार राज्य शैक्षिक आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड, पटना को दिए। जिला पदाधिकारी ने सभी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारू संचालन, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए। इस निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Bihar | Jun 3, 2026

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक 2 जून 2026 को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों के आलोक में राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत स्थापित किए जाने वाले डिग्री महाविद्यालयों के अस्थायी संचालन एवं क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में प्राप्त निर्देश के अनुपालन हेतु संबंधित प्राचार्यों के साथ बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया था।
उक्त निर्देश के अनुपालन में आज दिनांक 03 जून 2026 को जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार द्वारा उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय, बलीपुर (पिपरिया) का स्थलीय अवलोकन किया गया। इस दौरान पिपरिया प्रखंड अंतर्गत प्रस्तावित राजकीय डिग्री महाविद्यालय के संचालन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित प्राचार्य को महाविद्यालय के अस्थायी संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नामांकन, कक्षाओं के संचालन, आधारभूत संरचना एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए, ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।
साथ ही, अंचलाधिकारी, पिपरिया को निर्देशित किया गया कि प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के स्थायी निर्माण हेतु न्यूनतम 5 एकड़ भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र कार्रवाई की जाए।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें, ताकि निर्धारित समय सीमा में डिग्री महाविद्यालय का संचालन सुचारू रूप से प्रारंभ किया जा सके।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक 2 जून 2026 को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों के आलोक में राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत स्थापित किए जाने वाले डिग्री महाविद्यालयों के अस्थायी संचालन एवं क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में प्राप्त निर्देश के अनुपालन हेतु संबंधित प्राचार्यों के साथ बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया था। उक्त निर्देश के अनुपालन में आज दिनांक 03 जून 2026 को जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार द्वारा उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय, बलीपुर (पिपरिया) का स्थलीय अवलोकन किया गया। इस दौरान पिपरिया प्रखंड अंतर्गत प्रस्तावित राजकीय डिग्री महाविद्यालय के संचालन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित प्राचार्य को महाविद्यालय के अस्थायी संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नामांकन, कक्षाओं के संचालन, आधारभूत संरचना एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए, ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही, अंचलाधिकारी, पिपरिया को निर्देशित किया गया कि प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के स्थायी निर्माण हेतु न्यूनतम 5 एकड़ भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र कार्रवाई की जाए। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें, ताकि निर्धारित समय सीमा में डिग्री महाविद्यालय का संचालन सुचारू रूप से प्रारंभ किया जा सके।

Lakhisarai, Bihar | Jun 3, 2026

हरा गमछा, नया स्वैग और एक बड़ा चैलेंज! चर्चा में हैं 'भगवान' जिला अध्यक्ष।
#bihar #लखीसराय #राजद #HaraGamcha #ChallengeA...

हरा गमछा, नया स्वैग और एक बड़ा चैलेंज! चर्चा में हैं 'भगवान' जिला अध्यक्ष। #bihar #लखीसराय #राजद #HaraGamcha #ChallengeA...

Surajgarha, Lakhisarai | Jun 2, 2026

दिनांक- 01.06.2026 अपराह्न 03:00 बजे से युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के तत्वाधान में जिला नियोजनालय, लख...

दिनांक- 01.06.2026 अपराह्न 03:00 बजे से युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के तत्वाधान में जिला नियोजनालय, लख...

Lakhisarai, Bihar | Jun 2, 2026