हुज़ूर: टॉर्च की रोशनी में रहवासियों ने किया प्रदर्शन,50 से ज्यादा रहवासी समिति के लोग जुटे
Huzur, Bhopal | Aug 9, 2026 आवासीय कॉलोनियों में बढ़ते अवैध निर्माण, अतिक्रमणऔर आवासीय भूखंडों के व्यावसायिक उपयोग के विरोध में रविवार रात रहवासियों ने टॉर्च लाइट मार्च निकाला। संयुक्तरहवासी संघर्ष समिति के आह्हान पर 50 से ज्यादा रहवासीसमितियों के प्रतिनिधि अरेरा कॉलोनी के महावीर द्वार परजुटे। यहा से करीब 2 किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए लोगवंदे मातरम् चौराहे तक पहुंचे।