हरिद्वार: नामांकन से पहले पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हर की पौड़ी पर की गंगा पूजा, विचारधारा को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
नामांकन से पहले पूर्व सीएम व हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हर की पौड़ी पर गंगा पूजन किया और मां गंगा से अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उनकी पत्नी और बेटी के साथ हरिद्वार विधायक मदन कौशिक भी मौजूद रहे। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विचारधारा को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना भी साधा।